Friday, April 17, 2026
Homeराजस्थान‍‍डूंगरपुर में जिला स्तरीय भीम आर्मी एवं आदिवासी परिवार के संयुक्त तत्वाधान...

‍‍डूंगरपुर में जिला स्तरीय भीम आर्मी एवं आदिवासी परिवार के संयुक्त तत्वाधान मे 14 अप्रैल बाबा साहब डाॅ .भीम राव अम्बेडकर जन्म जयंती का भव्य कार्यक्रम आयोजित

रामलाल यादव / मूकनायक संपादक राजस्थान

राजस्थान मे सबसे विशाल ST SC एकता का संगम दिखा एवं हजारो लोगो के जन सैलाब की रही उपस्थिति ।
इसमें अलग अलग 5 जगहों से वाहन रैली डी जे के साथ सभा स्थल पर पहुंचीं। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई।
स्वागत उद्बोधन भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अमृतलाल यादव कतिसौर ने किया।
तथा मा .विधायक उमेश डामोर ने अपने भाषण में कहा की बाबा साहब डाॅ .भीमराव अम्बेडकर गरीब घर से थे। और गरीबों के दुख दर्द का पता होने की वजह से गरीब व गावों के कल्याण का प्रावधान किया। और सभी के हक अधिकार संविधान में सुरक्षित किये। और कहा की शिक्षा शेरनी का वो दुध है, जो जितना पीयेगा उतना दहादेगा।
मुख्य संयोजक रमेश खराडी ने कहा कि एक बार नेता बडे़ होद्दा पर चले जाते है, तो फिर समाज की तरफ नहीं देखते हैं। अनुतोष रोत ने कहा समाज अंधविश्वास कुरुतियो से बाहर निकले बीना आगे नहीं बढ सकता है।
एडवोकेट भरत मेघवाल ने महापुरुषों के जीवन चरित्र से  प्रेरणा लेकर आगे बढने का आव्हान किया। दिनेश खानन ने लोकतंत्र में शिक्षा का महत्व बताया। लक्ष्मण यादव ने शिक्षा व एकता पर जोर दिया। संगीता मालवीया ने जल जंगल जमीन बचाने को कहा। सुरेश यादव ने हर हमेशा अपने लोगों की मदद करते रहने का कहा। आसपुर ब्लॉक अध्यक्ष कान्तिलाल यादव कतिसौर का संयोजक सदस्य के रुप में योगदान रहा। इस कार्यक्रम में रामेश्वर यादव गलियाणा, गोतम परमार, शंकर यादव, राजेश यादव, बसंत ननोमा, नारायणलाल यादव खेड़ा सामोर, ईश्वर यादव,  लक्ष्मीलाल सालवी, ओमकार यादव जोगीवाडा, अशोक यादव पाडवा, सोहन परमार, हिरालाल मीणा, साबला ब्लॉक अध्यक्ष‌ मांगीलाल यादव, रतन यादव, मगनलाल याद,व सागवाडा ब्लॉक अध्यक्ष नाथुलाल यादव, बंशीलाल कटारा ,भंवर लाल मेघवाल, बसंत कोटेड ,नारायणलाल सरोदा, ओमप्रकाश यादव ,डायालाल यादव,
भरत यादव, लक्ष्मण यादव,  सुहानी राणा दिनेश धुवेड, नाथुलाल कोलखण्डा, जीवराज डामोर, नारायण सरोदा, गांगजी यादव, हर्ष यादव, पुंजिलाल यादव, कांतिलाल ,कालुराम यादव … आदि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन कमलेश यादव ने किया।आभार महेंद्र ननोमा ने किया ।
कार्यक्रम बीना वीआईपी मंच के जाजम  व्यवस्था पर आधारित सामाजिक रहा।

भीम आर्मी जिला अध्यक्ष अमृतलाल एवं आयोजक
ST SC एकता परिवार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया ।
सबका आभार व्यक्त किया ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments