Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभव्यता और जोश से गूंजा बस्ती: डॉ. अम्बेडकर पार्क में मनाया गया...

भव्यता और जोश से गूंजा बस्ती: डॉ. अम्बेडकर पार्क में मनाया गया ऐतिहासिक अम्बेडकर जयंती समारोह

मूकनायक/रिपोर्टर राजेश कुमार बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। ग्राम शिवा पोस्ट अमरौली शुमाली में स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क में अम्बेडकर जयंती का आयोजन अभूतपूर्व उत्साह, भव्यता और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आए गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की भारी भीड़ ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

समारोह की मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती चांदनी चौधरी पत्नी मनोज चौधरी रहीं, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. एस. के. गौतम और ह्रदयराम चौधरी शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में शैलेंद्र अम्बेडकर एडवोकेट और राहुल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ एवम सुभाष कुमार ने अपने ओजस्वी विचारों से उपस्थित जनसमूह को सामाजिक समरसता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सुभाष चंद्र सहित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इसी क्रम में कक्षा 10वीं के छात्र राहुल ने बाबा साहब की आकर्षक प्रतिमा का स्केच बनाकर मुख्य अतिथि चांदनी चौधरी को भेंट किया जिसकी सभी ने सराहना की।

समारोह की अध्यक्षता रामसेवक बौद्ध ने अत्यंत कुशलता से की और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया। आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी निभाते हुए राजेश कुमार पत्रकार ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी सराहना सभी अतिथियों ने की।

इसी क्रम में दुर्गेंद्र सम्राट पत्रकार, सिकंदर एडवोकेट, मदन एडवोकेट, इंद्रसेन पत्रकार एवं धर्मराज अंबेडकर ने मंच संचालन का कार्यभार संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा मिशन गायक मोनू सिंह अम्बेडकर एवं मिशन गायिका नगमा राव और उनके म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम। देशभक्ति और सामाजिक चेतना से ओत-प्रोत गीतों ने पूरे वातावरण को जोश और ऊर्जा से भर दिया जिससे दर्शक देर तक झूमते रहे।

यह भव्य आयोजन न केवल बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को याद करने का अवसर बना, बल्कि समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता का संदेश भी मजबूती से प्रसारित कर गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments