सिरोही: जीनियस कराटे एकेडमी, शिवगंज के खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। आबूरोड में आयोजित बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में दृष्टि जैन और श्रवण कुमार ने ब्लैक बेल्ट (शो-डन) हासिल कर परचम लहराया।सिरोही जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष उकेन्द्र परिहार ने बताया कि यह प्रतियोगिता बी.एस. मेमोरियल स्कूल, आबूरोड में आयोजित हुई थी। शितोरयू कराटे स्कूल ऑफ इंडिया के डायरेक्टर लाल दरदा और अशोक दरदा के सानिध्य में हुए इस बेल्ट टेस्ट में सिरोही, माउंट आबू और आबूरोड के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनियस कराटे शिवगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लैक बेल्ट (शो-डन) में दृष्टि जैन, श्रवण कुमार ,ग्रीन बेल्ट में रविश वर्मा, आराध्या कुमावत, मोक्षा भाटी, ऑरेंज बेल्ट में जयेश कुमार, जीविका सिंह ,यलो बेल्ट में अरबाज, हीमानी ने सफलता हासिल की। सभी विजेता खिलाड़ियों को निर्देशक प्रमोद चौधरी, टेक्निकल कराटे कोच महेश कुमार और मदन डामोर ने बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।शिवगंज लौटने पर आदर्श विद्या मंदिर में सभी कराटे खिलाड़ियों का पुष्प हार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कराटे प्रशिक्षक उकेन्द्र परिहार, खुशबू परिहार, गणपतलाल, प्राचार्य महिपाल दवे, दिनेश कुमार, समशेर सिंह, राहुल अरोड़ा, सुभाष वर्मा, प्रवीण कुमार, ज्योति भाटी, शालिनी अरोड़ा, अल्पेश कुमार, विरेन्द्र कुमार, पिंकी सुथार, चंद्रकांत सुथार, यश सोनी, हेमन्त खत्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।उकेन्द्र परिहार ने बताया कि जीनियस कराटे एकेडमी शिवगंज के बच्चे लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

