मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।
करौली, 11 अप्रैल । आमजन की समस्याओं की सुनवाई व उनके त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में शुक्रवार को करौली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अतेवा में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याएं को संवेदनशीलता से सुना और उनके समयबद्ध त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस दौरान स्कूल में हाई टेंशन विद्युत केवल हटवाने, पेयजल आपूर्ति, केला देवी के लिए सड़क बनवाने, जेजेएम में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को ठीक करवाने, एनएफएसए में नाम जुड़वाने, हैंडपंप ठीक करवाने एवं सीमा ज्ञान सहित अन्य विभागों के विभिन्न प्रकरण प्राप्त हुए।
जिला कलक्टर ने प्रत्येक प्रकरण गंभीरता से सुना और व्यक्तिगत सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से नियमानुसार कार्यवाही करने एवं आमजन को तत्काल लाभान्वित करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने रात्रि चौपाल एवं सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त एवं लम्बित प्रकरणों का 15 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
रात्रि चौपाल के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक गंगा सहाय मीणा, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक धर्मेंद्र कुमार मीणा, समाज कल्याण अधिकारी बबलू शर्मा सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में परिवादी उपस्थित रहे।

