संवाददाता / धनेश्वर यादव बाँसवाडा
बांसवाड़ा जिले में किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। भारतीय किसान संघ, राजस्थान प्रदेश के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने गनोड़ा तहसील में हुए भूमि सर्वे-रीसर्वे कार्य में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई खेतों का रकबा कम दर्ज किया गया, गलत नाम चढ़ा दिए गए और निजी व सरकारी जमीन की श्रेणी में भी गड़बड़ी की गई। बिना मौके की जांच किए रिकॉर्ड तैयार करने से किसानों को नुकसान हुआ है। साथ ही समर्थन मूल्य खरीद केंद्रों की अव्यवस्था, फसल बीमा भुगतान में देरी और खरीफ फसल नुकसान के मुआवजे की मांग भी उठाई गई। किसानों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया
बाइट – रणछोड़ पाटीदार भारतीय किसान जिला अध्यक्ष।

