Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedहोली पर्व सौहार्द एवं शांति से मनाएं — थाना प्रभारी दिलीप मौर्य...

होली पर्व सौहार्द एवं शांति से मनाएं — थाना प्रभारी दिलीप मौर्य की अपील

मूकनायक समाचार। सत्यशील गोंडाने बालाघाट (मध्य प्रदेश)

रामपायली। आगामी होली पर्व को लेकर थाना रामपायली के थाना प्रभारी दिलीप मौर्य ने क्षेत्रवासियों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का पर्व है, जिसे आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ मनाया जाना चाहिए।
थाना प्रभारी दिलीप मौर्य ने विशेष रूप से युवाओं, साउंड सिस्टम एवं डीजे संचालकों से आग्रह किया है कि वर्तमान में संचालित बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित समयावधि एवं तय मानकों के अनुरूप ही करें, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने या कानून व्यवस्था भंग करने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985, ध्वनि प्रदूषण (नियंत्रण एवं विनियमन) नियम 2000 एवं भारतीय न्याय संहिता के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल थाना रामपायली को दें तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments