सुषमा पूंटा रोहड़ू, — रोहड़ू के परिधि गृह में कोली समाज संगठन की एक महत्वपूर्ण सामूहिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें रोहड़ू, जुब्बल, छुहारा तथा टिक्कर खंड की संयुक्त उपस्थिति रही । बैठक की अध्यक्षता रोहड़ू खंड इकाई के अध्यक्ष गुलट राम ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष डॉ. बी आर.आंबेडकर जयंती को रोहड़ू में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। बैठक के दौरान जुब्बल, छुहारा एवं टिक्कर खंड के अध्यक्षों ने अपने-अपने खंड की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह भी निर्णय लिया गया कि इस बार जयंती समारोह चारों खंडों द्वारा संयुक्त रूप से एक मंच पर आयोजित किया जाएगा, जिससे समाज में एकता, भाईचारा और संगठन की भावना को और अधिक मजबूती मिल सके। इस अवसर पर मांठू राम बुशहरी तथा जिला शिमला के महासचिव शिव सिंह खांगटा की विशेष उपस्थिति रही। बैठक का समापन समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती एवं सफल आयोजन के संकल्प के साथ किया गया।

