Friday, April 17, 2026
Homeराजस्थानआरएसएस मुख्यालय घेराव में भाग लेने वाले मूलनिवासी बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं...

आरएसएस मुख्यालय घेराव में भाग लेने वाले मूलनिवासी बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह आयोजित।

मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।

सिरोही: मूलनिवासी बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिन्होंने हाल ही में आरएसएस मुख्यालय के घेराव में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह कार्यक्रम पाली, जालोर एवं सिरोही तीन जिलों का संयुक्त कार्यक्रम था, जिसका उद्देश्य संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके योगदान को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने एकजुटता का संदेश दिया।समारोह का उद्घाटन मान्यवर बी.एल. सुखाड़िया ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ के मान्यवर राजेंद्र सिंह परमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी महासंघ ट्रेड यूनियन के सीईसी सदस्य मान्यवर गोमाराम रमेशा ने की। वक्ताओं में राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष फौजाराम भील, भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आसुराम लूनिया, बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक एडवोकेट सुंदर लाल मोसलपुरिया सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे। सभी वक्ताओं ने संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के विषय पर अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सराहा।ओबीसी जातिआधारित जनगणना को मान्यवर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सदस्य लच्छाराम चौधरी ने बताया कि ओबीसी की जनगणना से लोकतंत्र में प्रतिनिधत्व का मामला जनसंख्या अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित होगी यदि ओबीसी की जनगणना नहीं होती है तो राष्टव्यापी आंदोलन किया जाएगा। बहुजन क्रांति मोर्चा प्रदेश संयोजक वरिंगाराम वर्मा ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन को लेकर अलग अलग संगठन एक मंच पर आकर संवैधानिक लड़ाई लड़नी होगी। आरएसएस मुख्यालय नागपुर विशाल रैली की आंखों देखा हाल माधुराम परिहार ने बताया जो अनुशासन में रखकर संगठन ने रैली निकाली जिसमें लाखों की भीड़ में किसी को कोई खरोंच नहीं आई । कार्यक्रम के दौरान नागपुर में आयोजित आरएसएस मुख्यालय घेराव में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का विशेष स्वागत किया गया। उन्हें साफा पहनाकर और पंचशील के दुपट्टे से सम्मानित किया गया, जो उनके समर्पण और एकता का प्रतीक था। समारोह में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन बीवीएम टू आरएमबीबीएस के प्रदेश प्रभारी मान्यवर सुरेश कुमार नोगिया ने किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी बामसेफ के प्रदेश महासचिव तोलाराम फाचरिया ने निभाई, जिन्होंने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया।यह समारोह मूलनिवासी बहुजन समाज की एकजुटता और उनके अधिकारों के लिए चल रहे संघर्ष को मजबूती प्रदान करने वाला साबित हुआ। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया जा सके।इस अवसर पर कपूराराम डांगी , बाबूलाल सापेला, भेराराम परमार, शंकरलाल बुनकर, सावलाराम, बाबूलाल मीणा, मोहनलाल मीणा, भवानीशंकर गर्ग, जवानाराम परमार, कलावती नोगिया, डॉ सी पी मकवाना, कांता परमार, मेडम सरकार, मदनलाल चौहान पूर्ण कालिक योजना, मंछाराम, प्रतापराम माधव, मुकेश कुमार आदि अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments