Friday, April 17, 2026
Homeदेशवादे टूट सकते हैं, लोग साथ छोड़ सकते हैं, लेकिन आपकी मेहनत...

वादे टूट सकते हैं, लोग साथ छोड़ सकते हैं, लेकिन आपकी मेहनत और कोशिश कभी नहीं छोड़ती आपका साथ

मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍️✍️
अक्सर लोग बड़े बड़े वादे करते हैं, लेकिन समय आने पर वे झूठे साबित हो सकते हैं क्योंकि वादे केवल शब्दों पर टिके होते हैं । इसके विपरीत, ‘कोशिश’ कर्म पर आधारित होती है क्योंकि वादा किसी दूसरे से किया जाता है, लेकिन कोशिश खुद से की गई एक प्रतिबद्धता है। जब हम कोशिश करते हैं, तो हम अपनी सीमाओं को चुनौती देते हैं। जीवन में बाधाएं आना स्वाभाविक है। एक नन्ही चींटी जब दाना लेकर दीवार पर चढ़ती हैं, तो वह सौ बार फिसलती है, लेकिन उसकी मेहनत बेकार नहीं जाती, क्योंकि वह हार मानकर नहीं बैठती । इसी तरह, जीत का आनंद वही समझ सकता है जिसने जीवन में संघर्ष किया हो। बिना प्रयास के मिली सफलता स्थायी नहीं होती।
जो व्यक्ति असफलता के डर से प्रयास करना छोड़ देता है, उसकी हार निश्वित हैं, लेकिन जो गिरने के बाद फिर से खड़ा होता है, उसे पूरी दुनिया सलाम करती है। वादे टूट सकते हैं, लोग साथ छोड़ सकते हैं लेकिन आपकी मेहनत और कोशिश कभी आपका साथ नहीं छोड़ती। यदि आप ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं, तो देर से ही सहीं, सफलता आापके कदम चूमेंगी। इसलिए, परिणामों की चिंता छोड़कर केवल अपने प्रयास को मजबूत बनाइए, क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ।
बिरदी चंद गोठवाल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments