Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानभीलवाड़ा में मुकेश कुमावत बने जिलाध्यक्ष, युवा शक्ति समिति ने दी जिम्मेदारी

भीलवाड़ा में मुकेश कुमावत बने जिलाध्यक्ष, युवा शक्ति समिति ने दी जिम्मेदारी

मूकनायक/गोपाल मेघवंशी

भीलवाड़ा/राजस्थान

भीलवाड़ा। राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। समिति के संरक्षक मंडल एवं कौर कमेटी, प्रदेश समन्वयक एवं प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम साबलिया तथा प्रदेश पर्यवेक्षक टीकम मावर की अनुशंसा पर मुकेश कुमावत (खठौड़) को जिलाध्यक्ष, भीलवाड़ा पद पर नियुक्त किया गया है।
मुकेश कुमावत, पिता घनश्याम कुमावत, निवासी सुरास (रायपुर) को उनकी कार्यशैली, समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण भाव एवं ईमानदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति नए आयाम स्थापित करेगी।
यह नियुक्ति पत्र प्रदेश महामंत्री राजेंद्र राजोरिया द्वारा जारी किया गया। संगठन के सदस्यों एवं समाजजनों ने मुकेश कुमावत को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments