Friday, April 17, 2026
Homeराजस्थानडॉ.अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी सांचौर की जिला इकाई का गठन, छगनलाल धोरावत...

डॉ.अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी सांचौर की जिला इकाई का गठन, छगनलाल धोरावत बने अध्यक्ष

मूकनायक जिला ब्यूरो चीफ रिडमल परमार
सांचौर : सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, राजस्थान की केंद्रीय कार्यकारिणी ने सांचौर क्षेत्र में संगठन का विस्तार करते हुए उपखण्ड सांचौर को जिला इकाई का दर्जा प्रदान किया है। इसी के साथ बावरला निवासी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता छगनलाल धोरावत को जिला शाखा सांचौर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में संगठन को मजबूत करने तथा ग्रामीण स्तर तक सामाजिक गतिविधियों को पहुंचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया। लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे छगनलाल धोरावत को उनके अनुभव, समाज सेवा और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धोरावत ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक समानता को बढ़ावा देना रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संगठन निरंतर कार्य करेगा।
जारी आदेश के तहत जिला कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। भेराराम परमार, जो सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं, को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नेमीचंद खोरवाल को सचिव तथा मसराराम गर्ग को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि शेष कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाए, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सके।
नई जिला इकाई का कार्यक्षेत्र व्यापक रखा गया है, जिसमें पंचायत समिति सरनाऊ, सांचौर, चितलवाना, रानीवाड़ा और बागोड़ा को शामिल किया गया है। यह संरचना अजाक संगठन की तर्ज पर तैयार की गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में सुगमता और क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
संगठन के पदाधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। लोगों ने उम्मीद जताई है कि नई टीम समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments