Tuesday, September 29, 2026
Homeबाँसवाडापरतापुर यादव समाज कर्मचारी संघ ने मूकनायक संपादक रामलाल यादव का किया...

परतापुर यादव समाज कर्मचारी संघ ने मूकनायक संपादक रामलाल यादव का किया स्वागत,13 सदस्यों ने मूकनायक की सदस्यता लेकर दिया सामाजिक जागृति का संदेश।

डुॅगरपुर-बाॅसवाडा का यादव समाज सामाजिक बदलाव में निभा रहा हैं अग्रणी भूमिका।

मूकनायक न्यूज/रामलाल यादव, संपादक, राजस्थान।

बाँसवाडा: परतापुर परगना यादव समाज कर्मचारी संघ ने मूकनायक संपादक रामलाल यादव को संत रविदास मंदिर भगोरेश्वर पर आमंत्रित कर स्वागत किया  गया ।इस अवसर पर राजस्थान संपादक रामलाल यादव ने बाबा साहब की जीवनी मूकनायक कि सामाजिक आंदोलन मे भूमिका व राष्ट्र निर्माण मे योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी ,जानकारी से अभिभूत होकर कर्मचारी संघ के 13 सदस्यों ने आज मूकनायक की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर रामलाल यादव ने मूकनायक परिवार की ओर से । धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।और कहा हम  आशा करते है इसी तरह सभी परागणे बाँसवाडा डूगरपुर जिला वंचितो की एक मात्र सशक्त आवाज (मूकनायक ) को साथ / सहयोग एवं संरक्षण प्रदान करेगे ।वंचितों की आवाज मूकनायक को बाबा साहब ने 1920 में शुरू की थी उसी आवाज और पवित्र  नाम को पुनःनए रूप में डिजिटल और प्रिंट मीडिया रूप में हम लेकर आए हैं ।इस नाम की पवित्रता को कायम रखना हमारी प्रतिबद्धता है । आप सबसे अनुरोध है इसे सशक्त बनाने के लिए  सहयोग अवश्य करें ।याद रखें मूकनायक मात्र आपके समाज के सदस्यता शुल्क के सहयोग से ही चलता है । बहुजन समाज के अलावा किसी कार्पोरेट, पार्टी या किसी अन्य से किसी भी तरह का विज्ञापन या पैसा नहीं लिया जाता है ।इसलिए समाज से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग मुकनायक के साथ जुड़े ।यह वार्षिक ईपेपर सदस्यता है । आपके इसी सहयोग से ही पत्रिका निरंतर चलती रहेगी । बाबा साहब के सपने को सक्षम बनाना आपकी हमारी जिम्मेदारी है । इस महायज्ञ मे भागीदार बने । कहना था मूकनायक संपादक राजस्थान का इसी के साथ परतापुर यादव समाज के आज दिनांक 11-01-2026 रविवार को गांव भीमसौर में आठ गांव खेड़ा, साकरिया, नवागांव, मोर, लोडदा, भीमसौर, कुमजी का पाडा और झालो का गडा की सामुहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भुरालाल खेड़ा और मुख्य अतिथि कालिया जी नवागांव थे । बैठक में समाज में व्याप्त कुरितियो को बंद करना और शिक्षा पर ज्यादा जोर देकर समाज में जागृति लाने के लिए एवं बाबा साहब के मार्गपर चलने का सभी ने संकल्प लिया बैठक का संचालन कैलाश चन्द्र यादव ने किया ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments