सौंसर : नवनिर्मित पांढुर्ना जिले का कृषि,मध्यम ,गरीब बाहुल्य संतारांचल क्षेत्र सौसर वन एवं खनिज संपदा से सम्पन्न होने के साथ राजनीतिक,सांस्कृतिक,धार्मिक,सामाजिक रूप से विकासशील व सजग है । जिले की सबसे पुरानी तहसील है । बावजूद शैक्षणिक दृष्टि से अभी तक पिछडा है। क्षेत्र में नब्बे के दशक में पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ जी के प्रयासों से विभिन्न उद्द्योगों की स्थापना से क्षेत्र के विकास को गति जरूर मिली है। परंतु यहां केंद्रीय स्तर का कोई शिक्षण संस्थान प्रारंभ नहीं हो सका,जिससे बच्चों को गुणात्मक व सुलभ शिक्षा मिले।
सिविल राइट्स प्रोटेक्शन सेल के राष्ट्रीय सचिव,पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश शिक्षक संघ एवं विविध संस्थाओं से जुडे एस.आर.शेंडे ने मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी,सांसद विवेक बंटी साहू,क्षेत्र के विधायक विजय चौरे,सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधियों को पत्र प्रेषित कर सौसर में सर्वसुविधायुक्त केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने की मांग की है।

