Tuesday, September 29, 2026
Homeदेशवि आई पी कार में लाखों की शराब जब्त।

वि आई पी कार में लाखों की शराब जब्त।

।बालाघाट रामपायली

पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा के तत्वावधान में अवैध रूप से शराब तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा। उक्त कारवाई हेतु श्री मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में समस्त थाना प्रभारी को निर्देशीत किया गया। वारासिवनी अनुविभागीय अधिकारी श्री अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन एवं नवागत थाना प्रभारी श्री दिलीप मौर्य की पुलिस टीम की भूमिका अहम रही।जिसमें आरोपी कंटगटोला में अंधेरे में एक ग्रे कलर कि सेन्टरों कार में लगभग 306लिटर अंग्रेजी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 2लाख 40हजार है। जब्त किया गया।ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से नशा मुक्ति अभियान मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहा है। जिसके फलस्वरूप यह धरातल पर देखने को मिला उक्त कारवाई हेतु नवागत थाना प्रभारी श्री दिलीप मौर्य एवं थाना रामपायली के जांबाज टीम की भूमिका अहम रही।मार्गदर्शन श्री श्री राकेश पंद्रो के निर्देश तहत थाना रामपायली टीम श्री आलोक बिसेन, सुनिल पांचाले प्र आर शैलेन्द्र सैय्याम,आरक्षक,आर, सौरभ, रविन्द्र, जितेन्द्र सैनिक दिनदयाल डायल 100पायलाट डिलेन्दे की सराहनीय भूमिका रही। सत्यशील गोंडाने

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments