पीड़ित परिवार को मिलेगी 4 लाख की आर्थिक सहायता,घायलों के स्वास्थ की ली जानकारी
मूकनायक समाचार सीहोर आष्टा से संजय सोलंकी की रिपोर्ट
आष्टा : विगत दिवस आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शंभूखेड़ी में आकाशीय बिजली गिरने के कारण ग्राम शंभूखेड़ी निवासी कैलाश नारायण मेवाड़ा का दुःखद निधन हो गया था, एवं ग्राम के दो लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गये थे । आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ग्राम शंभूखेड़ी पहुचे एवं असमय दुखद निधन होने पर मृतक कैलाश नारायण मेवाडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिजनों के साथ बैठकर शोक संवेदना व्यक्त की । विधायक ने परिजनों से उस दिन घटी घटना की जानकारी ली एवं बताया की जल्द ही मृतक के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता परिजन के खाते में पहुचेगी । साथ ही घटना दिन को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हुए केदारनाथ एवं ज्ञानसिंह के स्वास्थ की जानकारी ली एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।

