Friday, April 17, 2026
Homeराजस्थानमेघवाल युवा परिषद जिला सांचौर की बैठक में कार्यकारिणी का हुआ गठन

मेघवाल युवा परिषद जिला सांचौर की बैठक में कार्यकारिणी का हुआ गठन

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचौर – सांचौर में मेघवाल युवा परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष जवारा राम गोयल लाछड़ी ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठजनों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का समर्थन किया।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रिडमलराम गुन्दाऊ,लीलाधर डांगरा एवं पोपटलाल आमली को मनोनीत किया गया। महासचिव पद पर धनाराम परिहार, प्रचार मंत्री के रूप में जोगाराम सांकड़, जयंतीलाल धोरावत (आमली), गणेश मनुवेर और विजाराम कांटोल को जिम्मेदारी दी गई। प्रवक्ता के रूप में बेचराराम पातलिया और जयंतीलाल परावा, विधि सलाहकार के रूप में रमेश बाजक और अमृतलाल भाटवास, कोषाध्यक्ष पद पर जवारा राम पांचाल भाटीप और संगठन मंत्री के रूप में घेवाराम पन्नावत रामपुरा को चुना गया।

अध्यक्ष जवारा राम गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि शीतकालीन अवकाश के दौरान मेघवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए समाजहित में आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

बैठक में समाजसेवी रमेश बोस (अगार), छगनलाल बावरला, केसाराम मनुवेर, थानाराम पहाड़पुरा,एडवोकेट नरेंद्र डांगरा, पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल नागवंशी, पारसाराम गुलसर,शांतिलाल खानवत,जय कृष्ण मीरपुरा,रूपाराम काँटोल,लाडूराम पांचाल (मालवाड़ा), पूर्व महासचिव तगाराम पहाड़पुरा, कमलेश मूलनिवासी, मोहनलाल कारोला सहित कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भरत भाटिया जिलाध्यक्ष भीम आर्मी द्वारा बनाए गए विवादित वीडियो, जिसमें सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है, कि परिषद घोर निंदा करता है। यह स्पष्ट किया गया कि समाज का इस तरह के कृत्यों से कोई संबंध नहीं है, और समाज ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments