Friday, April 17, 2026
Homeराजस्थानठगी पीड़ितों के भुगतान की गारंटी हेतु "भुगतान करो या सत्ता छोड़ो"...

ठगी पीड़ितों के भुगतान की गारंटी हेतु “भुगतान करो या सत्ता छोड़ो” महापंचायत एवं पदयात्रा कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक

राजस्थान /धौलपुर

धौलपुर से (रामदास तरुण) प्रमुख रिपोर्ट

धौलपुर में 15 नवम्बर 2024 को शहीद बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जैतपुर स्थित वीर नदी माँ चम्बल के घाट पर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में देशभर के ठगी पीड़ितों के हजारों प्रतिनिधि एकत्रित हुये, जो सरकार से 42 करोड़ ठगी पीड़ितों को भुगतान दिलाने की मांग कर रहे है।

यह मांग विशेष रूप से अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 के तहत दो से तीन गुणा भुगतान देने के लिए की जाएगी। महापंचायत के बाद सभी ठगी पीड़ित एक सामूहिक पदयात्रा में शामिल होकर जिला कलेक्ट्रेट थौलपुर (राजस्थान) पहुंचें। और वहां कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इसके बाद यात्रा संसद भवन, दिल्ली के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान यह प्रतिनिधि देश के विभिन्न जिलों में पड़ते कलेक्ट्रेट्स में ज्ञापन सौंपते हुए संसद भवन की ओर अग्रसर होंगे। यात्रा में 18 नवम्बर को आगरा कलेक्ट्रेट, 20 नवम्बर को मथुरा कलेक्ट्रेट, 21 नवम्बर को वृंदावन, 23 नवम्बर को पलवल डीसी ऑफिस, 24 नवम्बर को फरीदाबाद डीसी ऑफिस, और 25 नवम्बर को बदरपुर बॉर्डर होते हुए, यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली में, संसद भवन के पास नदियों के पवित्र जल से संसद की सफाई की जाएगी। और हवन यज्ञ द्वारा शुद्धिकरण किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री से “भुगतान करो या सत्ता छोड़ो” की मांग की जाएगी।पदयात्रा के मार्ग में पड़ने वाले सभी जिलों के कलेक्टरों, पुलिस प्रमुखों और प्रशासनिक अधिकारियों को अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 के क्रियान्वयन के लिए ज्ञापन दिया। जाएगा। यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हेतु संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से अनुरोध किया गया है। कि वे यात्रा मार्ग के अनुसार सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें, और सभी अधिकारियों तथा सुरक्षाकर्मियों को उचित दिशा- निर्देश प्रदान करें।
मदनलाल आजाद, राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक, ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार, विशाल सिंह कुशवाहा, बनवारी लाल त्रिपाठी मुरैना, श्रीपति शाक्य सबलगढ़, भोपाल सिंह गाजियाबाद, दर्शन कुमार गाजियाबाद, भारत सिंह सैनी करौली, सुरेश प्रजापत मुरैना, जितेंद्र सिंह त्यागी वसई नवाब, राजेंद्र सेन अलवर, पूरन सिंह, जितेंद्र सिंह, पूरे भारतवर्ष से हजारों की संख्या में सभी पीडित एकत्रित हुए।
आगे भी यह ज्ञापन प्रति इन सभी को देने हैं।राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, संबंधित राज्यपाल, पुलिस महानिदेशक, एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को…

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments