Tuesday, September 29, 2026
Homeदेश*निहत्ते हैं हम लोग पर गजब की जंग लड़ते हैं*

*निहत्ते हैं हम लोग पर गजब की जंग लड़ते हैं*

मूकनायक /देश

“राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा”

कलम को हाथ में लेकर अदब की जंग लड़ते है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस वह दिन है,जब हम उन सभी पत्रकारों को याद करते हैं, जो समाज के सही प्रहरी हैं। जो अपने विचारों ,सिद्धांतों,और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के जरिए जनता को जागरूक करने का कार्य करते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य न केवल सच्चाई उजागर करना है,बल्कि सामाजिक बदलाव और न्याय की स्थापना करनी भी है। पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं,बल्कि यह एक जिम्मेदारी है। एक जिम्मेदारी समाज की आवाज बनने की,उसकी समस्याओं को सही मंच तक पहुंचाने की आवाज बनते है,और मुद्दों उठाने की,जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। यह कार्य कभी ,कभी बहुत चुनौतीपूर्ण हो जाता है,क्योंकि सच्चाई की राह हमेशा आसान नहीं होती। आज का दौरा ऐसा है,जब कलम से निकले शब्द केवल विचार नहीं, बल्कि क्रांति का आधार बन सकते है,ऐसे में पत्रकारों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। वे निहत्थे होकर भी सबसे बड़ी लड़ाई लड़ते हैं,- सत्य और न्याय की। उनके पास न तो हथियार होते है, नही कोई सेना ,लेकिन उनकी लेखनी इतनी ताकतवर होती है कि वह किसी भी समाज को बदलाव ला सकती है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर, हम उन सभी पत्रकारों को नमन करते है,जो हर परिस्थिति में अपने विचार व कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। चाहे वह राजनीतिक दबाव हो,सामाजिक असुरक्षा हो,या आर्थिक संघर्ष- वे अपनी कलम की ताकत से कभी पीछे नहीं हटते। आइए, इस राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हम यह संकल्प लें कि हम भी अपने समाज और देश के हित में और सही निष्पक्ष जानकारी फैलाने में आगे आइए और अपनी भूमिका निभाएंगे। “सत्य” की राह पर चलने वाली कलम कभी झुकती नहीं जिनके हौसलै बुलंद हो,उनकी आवाज कभी रुकती नहीं।”

लेखक :मुकनायक ,राजस्थान,जिला ,पाली,ब्यूरो चीफ मदनलाल

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments