मूकनायक
राजस्थान/ जोधपुर
जोधपुर संभाग प्रभारी :- रूपाराम मेघवाल की खास रिपोर्ट
बाड़मेर
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞8209452123
पशु चिकित्सक संघ की वार्षिक आम सभा की बैठक व दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें पशु चिकित्सकों का परिचय एवं विभिन्न प्रकार के सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान बाड़मेर जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्व समिति से डॉ. राजेश शर्मा को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष डॉ. मिलिंद सदावर्ते, कोषाध्यक्ष डॉ.अजय नाथ गोस्वामी महासचिव डॉ.जोरावर सिंह ज्याणी, संयुक्त सचिव डॉ.हरकू चौधरी को मनोनीत किया।
इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. राजेश बिश्नोई, डॉ. रावताराम भाखर, डॉ. इब्राहिम खान को चुना गया। इस दौरान पशु चिकित्सकों ने संयुक्त निदेशक को एएमएस पोर्टल के विरोध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि पशु चिकित्सा व्यवसाय में फील्ड कार्य अधिक होने एवं विभाग के कार्य ऑफिस के समय के उपरांत भी निष्पादित किए जाते हैं। इसलिए पशु चिकित्सा संघ ने इस पोर्टल का विरोध जताया। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी को एकजुट रहकर रहने का संदेश दिया।
संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. विनय मोहन खत्री ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।

