Friday, April 17, 2026
Homeराजस्थानएक्सप्रेस हाईवे पर अवैध शराब से भरी बोलेरो गाड़ी पकड़ी, दो आरोपी...

एक्सप्रेस हाईवे पर अवैध शराब से भरी बोलेरो गाड़ी पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, 95 कार्टून राजस्थान निर्मित शराब को किया जप्त

मूकनायक

राजस्थान /जोधपुर

जोधपुर संभाग प्रभारी:- रूपाराम मेघवाल की खास रिपोर्ट

#बाड़मेर

✅पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बालोतरा जिले की डीएसटी, सिवाना और पादरू चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारत माला एक्सप्रेस हाइवे पर अवैध शराब से भरी बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है। वहीं गाड़ी में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब राजस्थान निर्मित है। पुलिस दोनों आरोपियों से शराब की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

बालोतरा जिले की स्पेशल टीम से सूचना मिली थी कि भारतमाला रोड पर बीकानेर की तरफ से अवैध शराब से भरी हुए एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी आ रही है। जो पादरू मिठौड्ी की तरफ जा रही है। तुंरत पहुंचकर नाकाबंदी की जाए तो भारी मात्रा में अवैध शराब बरामदगी हो सकती है। इस पर सिवाना डीएसपी निरज शर्मा और पादरू चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल मय पुलिस जाब्ते ने मिठौड़ा पहुंचकर नाकाबंदी की। बोलेरो गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई तो बोलेरो डीआई में पीछे की सीटों को खोलकर देखा तो राजस्थान निर्मित अवैध देशी शराब के कार्टून भरे हुपए पाए गए। इस पर गाड़ी को जब्त कर राजेंद्र सिंह व भरत सिंह को डिटेन कर थाने लाया गया।

एएसपी के अनुसार सिवाना थाने में भरत सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी सालासर जिला चुरू, राजेंद्र सिंह पुत्र वैरीसाल सिंह निवासी खुडी छोटी लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 95 कार्टन राजस्थान निर्मित अवैध शराब को जब्त किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब कहां से लेकर आया और कहां सप्लाई होनी थी। इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में साइबर सेल के हेड कांस्टेबल गोमाराम, बालोतरा डीएसटी कांस्टेबल धनाराम, नारायण, धर्मेद्र सिह, मुकेश कुमार, सिवाना थाने के पादरू चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, जेहाराम, कांस्टेबल कानाराम,कांस्टैबल रघुराज सिंह, महेश मीणा, कालूराम शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments