मुकनायक
राजस्थान/ जालोर
(सुरेश सिह बौद्ध)
जिले में अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में कार्यवाही करते हुए सायला थाना द्वारा करीब 23 लाख रुपये कीमत की शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, मिली जानकारी के अनुसार महेन्द्रसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी सायला के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान एक डम्पर को रुकवाया गया, डंपर (नंबर एम.पी.
41 एच.ए. 0462) में अवैध रूप से शराब के कुल 382 कार्टून जिसकी कीमत करीबन 23 लाख रुपये बताई जा रही है, को जब्त किया गया, साथ ही दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया, आरोपी की पहचान सहीराम पुत्र किशनलाल जाति विश्नोई निवासी पादरू पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा और प्रदीप कुमार पुत्र मानाराम जाति विश्नोई उम्र 33 साल निवासी रामाणियों की ढाणी हाल धारणा पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा से हुई, पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम जाँच की जारी है। मामले में नीम्बसिंह, गोपालसिंह हैडकानि, लक्ष्मणराम कानि, सांवलाराम कानि, गणपतलाल कानि, धर्मपाल चालक कानि, सहित पुलिस थाना टीम सायला द्वारा कार्यवाही की गई।

