मूकनायक//राजस्थान /भरतपुर/राकेश कोठेनियां हलैना
भरतपुर….कस्बा भुसावर के छौंकरवाडा सड़क मार्ग पर संचालित कृषि उपज मंडी में चार दिन तक कारोबार बंद रहेगा। मंडी परिसर में सड़क निर्माण होने के चलते मंडी बंद रखी जाएगी। जिसके कारण किसानों की जिंस का व्यापार नहीं किया जाएगा। मंडी सचिव कोरेन्द्र बंशीवाल ने बताया कि 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक मंडी यार्ड भुसावर में आंतरिक सड़क निर्माण कार्य होने के कारण कृषि जिंस कारोबार नहीं होगा। जिसे लेकर किसानों से कृषि जिंस को मंडी खुलने के बाद ही लाने की अपील की है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

