Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानपुलिस पेपर पास करने का झांसा देकर हड़पी दो लाख की नगदी

पुलिस पेपर पास करने का झांसा देकर हड़पी दो लाख की नगदी

मूक नायक

राजवीर सिंह

राजस्थान/नदबई

पुलिस पेपर में पास कराने के लिए दो लाख रुपए लेने व पेपर पास नही होने पर दो लाख रुपए वापिस नही करने का आरोप लगाते हुए नदबई क्षेत्र के गांव तलछेरा निवासी प्रेमसिंह गुर्जर पुत्र हंसराम गुर्जर ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।पीडित का आरोप है कि, करीब दो साल पहले किशनपुरा निवासी महावीर गुर्जर पुत्र रामकरण गुर्जर ने अपने चाचा गोविन्दराम व प्रताप गुर्जर के साथ मिलीभगत कर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से जानकारी होने के बारे में बताया। वही, राजस्थान पुलिस में नौकरी लगाने के लिए सात लाख रुपए व पेपर में पास कराने के लिए दो लाख रुपए देने को कहा। झांसे में आकर पीडित ने करीब दो साल पहले पेपर पास कराने के लिए दो लाख रुपए दिए। बाद में पेपर में पास नही होने पर आरोपियों ने रुपए देने से इंकार कर दिया। दो लाख रुपए वापिस नही करने पर पीडित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। उधर, मामला दर्ज कर पुलिस जांच पडताल में जुट गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments