Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानएनडीपी सी मामले में चार माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

एनडीपी सी मामले में चार माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

मूक नायक
राजवीर सिंह

राजस्थान/नदबई


नदबई पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट मामलें में चार माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को पुलिस रिमाण्ड़ पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार बरौलीछार निवासी दिनेश पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि ३० अप्रेल को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छतरपुर निवासी रुस्तम सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह से ४ किलो गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई दौरान बरौलीछार निवासी आरोपी दिनेश शर्मा फरार हो गया। बाद में पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments