Monday, September 28, 2026
Homeराजस्थानभगत सिंह जयंती पर जाट समाज 84 ने निकाली शोभायात्रा

भगत सिंह जयंती पर जाट समाज 84 ने निकाली शोभायात्रा

मूकनायक / रिपोर्टर धर्मवीर गौतम / हिंडौन सिटी

हिण्डौन सिटी। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को जाट समाज 84 की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा एवं रैली निकाली गई। महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास से डीजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में समाज के वरिष्ठजनों के साथ बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

शोभायात्रा में युवाओं का देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। हाथों में तिरंगा और शहीद भगत सिंह के चित्र लेकर युवा “शहीद भगत सिंह अमर रहें” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरे। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने रैली का स्वागत किया।

शोभायात्रा के बयाना मोड़ स्थित भगत सिंह सर्किल पहुंचने पर समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके आदर्शों और विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन और उनका संघर्ष देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल कायम की। समाज के पदाधिकारियों ने युवाओं से उनके विचारों को आत्मसात कर समाज और देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

रैली में जाट समाज 84 के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में समाज के कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भूमिका रही।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments