Monday, September 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संकल्प दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संकल्प दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न

                  मूकनायक / डॉ. जी. पी. मानव

उन्नाव/उत्तर प्रदेश
उन्नाव। मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में राम औतार शिक्षण संस्थान, ग्राम आटा-बंथर, सिकन्दरपुर कर्ण, उन्नाव में 27 सितंबर 2026 को बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का संकल्प दिवस खराब मौसम के बावजूद उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देशराज अध्यापक ने की और मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जी. पी. मानव, संस्थापक-अध्यक्ष मानव विकास संस्थान उत्तर प्रदेश, एवं सेवानिवृत्त उप प्राचार्य, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, भारत सरकार, नई दिल्ली उपस्थित रहे। संचालन शैलेंद्र कुमार धानुक जिलाध्यक्ष ने किया। एडवोकेट दीपक कुशवाहा के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत भगवान गौतम बुद्ध और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। इसके उपरांत बुद्ध वंदना, त्रिशरण और पंचशील का पाठ किया गया। अध्यापक अरविंद ने ‘संकल्प’ का अर्थ प्रतिज्ञा और दृढ़ निश्चय बताते हुए 1917 के बड़ौदा प्रसंग और बाबासाहेब के ऐतिहासिक संकल्प का उल्लेख किया।

जगन्नाथ कुशवाहा ने कहा कि बाबासाहेब के संघर्षों के कारण ही वंचित और शोषित समाज को अपने अधिकारों की आवाज़ मिली। संजय कुमार, जिला महामंत्री ने बाबासाहेब द्वारा निर्मित संविधान के मूल्यों पर चर्चा की।

पृथ्वीपाल रावत, जिला प्रचारमंत्री ने सभी से अपील की कि वे बुद्ध और बाबासाहेब के विचारों पर चलने का संकल्प लें। मुख्य अतिथि डॉ. जी. पी. मानव ने बाबासाहेब की शिक्षा, बड़ौदा राज्य की छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा के बावजूद झेले गए जातिगत अपमान, पारसी धर्मशाला की घटना, 23 सितंबर 1917 के अपमान और उसके बाद लिया गया ऐतिहासिक संकल्प, शिक्षा, संगठन और संघर्ष का संदेश, सामाजिक संघर्ष से संविधान निर्माण तक की यात्रा, और 23 सितंबर हमें क्या सिखाता है—जैसे विषयों पर सारगर्भित प्रकाश डाला। ममता देवी, बिटोल कुमारी और रामबाबू वर्मा ने भी अपने विचार रखे। सभाध्यक्ष ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद लोगों की उपस्थिति बाबासाहेब के विचारों के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बाबासाहेब के विचारों पर चलकर समाज और देश के विकास में योगदान दें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments