मूकनायक / रिपोर्टर धर्मवीर गौतम / हिंडौन सिटी
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन के खाते में गया।
ABVP के यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। वहीं दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
चुनाव में NSUI किसी भी केंद्रीय पद पर जीत दर्ज नहीं कर सकी। शुक्रवार को हुए मतदान में 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मतगणना के बाद शनिवार को परिणाम घोषित किए गए।
विजयी उम्मीदवार
- अध्यक्ष: यश डबास — ABVP
- उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन — निर्दलीय
- सचिव: रिया छावड़ी — ABVP
- संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह — ABVP

