मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत की नई सिविल अस्पताल के किडनी बिल्डिंग में पेशन्टों की रोज भीड रहती है, लंबी-लंबी लाईन को घटाने के लिए क्यूआर कोड स्टीकर वाली डिजिटल ओपीडी बुकलेट का लोन्चिंग किया गया है।
सिविल अस्पताल सूत्रो के मुताबिक सिविल अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में हररोज करीब 1000 मरिजों और ओर्थोपेडिक विभाग की ओपीडी में हररोज 500 से अधिक मरिजों उपचार के लिए आते है। अब कागजाद की जगह क्यूआर कोडवाली डायरी दी जाएंगी। डोक्टर यह क्यूआर कोड स्केन करके मरिजों की पहले के सभी प्रकार के उपचार, निदान और दवाई की जानकारी डिजिटल के रूप से प्राप्त करेंगे, जिससे फोलोअप प्रक्रिया सरल होगी जिससे मरिजों को बिनजरूरी लाईन में खडे रहने से छुटकारा मिला है और भीड भी काफी कम देखने मिलेगी। इन्चार्ज तबीब अधिक्षक डो. पारुल वडगामा ने बताया कि मरिजों को सुविधा और उन्हें तत्काल और गुणवत्तासभर उपचार मिले ऐसा आशय सिविल विभाग का है। यह डिजिटल सुविधा लागू करने के लिए आगामी 15 दिन में ओपीडी की लाईनो व भीडमें करीब 40 प्रतिशत की कमी आयेगी ऐसा उन्होंने बताया।

