मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत के सारोली क्षेत्र में आने वाली सालासर टेक्सटाईल मार्केट के पांचवे माले पर गत रोज सुबह 11 बजे के दौरान अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई।
दमकल विभाग के सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सालासर टेक्सटाईल मार्केट के पांचवे माले पर आग लगने का कोल मिलने पर अलग-अलग दमकल स्टेशनों में से करीब 22 फायर फाईटर गाडियों और उच्च अधिकारियों का काफिला तत्काल स्थल पर पहुंच गया। मार्केट के उपर के माले से धुआँ नीकल रहा होने से आस पडौश के क्षेत्र में चिंता का माहौल छा गया। दमकल विभाग के जवानों ने घटनास्थल पहुंचकर पानी का छिडकाव कर आग को अधिक फैलती रोकने का प्रयास किया। आग लगने का कारण और नुकसानी का अंदाजा आग संपूर्ण बुझ जाने के बाद ही पता चल सकता है।

