Tuesday, September 29, 2026
Homeकरौलीसिंघानिया के पुरा में नाले में मिला 6-7 फीट लंबा अजगर, मची...

सिंघानिया के पुरा में नाले में मिला 6-7 फीट लंबा अजगर, मची सनसनी

अजगर को देखने के लिए मौके पर जुटी भीड़, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

मूकनायक / रिपोर्टर धर्मवीर गौतम / हिंडौन सिटी-करौली

हिण्डौन सिटी। सिंघानिया के पुरा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सूखे नाले में करीब 6 से 7 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को नाले में देखकर आसपास के लोगों में कौतूहल फैल गया और कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस नाले में अजगर मिला है, उसमें वर्तमान में पानी नहीं है और नाला पूरी तरह सूखा हुआ है। अजगर दिखाई देने की सूचना तत्काल रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

स्थानीय निवासी धर्मवीर गौतम ने बताया कि सिंघानिया के पुरा क्षेत्र में अजगर मिलने की यह पहली घटना है। इससे पहले इस इलाके में कहीं भी अजगर दिखाई देने की जानकारी सामने नहीं आई थी। लोगों का कहना है कि आकार को देखकर यह अजगर का बच्चा प्रतीत हो रहा है।

अजगर मिलने के बाद स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर यह अजगर यहां कहां से आया? क्या आसपास इस प्रजाति के सांपों ने अपना ठिकाना बना रखा है? और क्या क्षेत्र में कहीं कोई बड़ा अजगर भी मौजूद हो सकता है?

फिलहाल रेस्क्यू टीम द्वारा अजगर को सुरक्षित किए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, घटना के बाद क्षेत्र में अजगर की मौजूदगी को लेकर लोगों में चर्चा और कौतूहल बना हुआ है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments