मूकनायक/ पवन बंशीवाल/ करौली/ राजस्थान
जयपुर। राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंचायत राज संस्थाओं के लिए होने वाली लॉटरी प्रक्रिया की निर्धारित तारीखों में बदलाव किया गया है।
जिला स्तर पर 17 सितंबर और उपखंड स्तर पर 18 सितंबर को प्रस्तावित लॉटरी प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि वर्तमान में चल रहे नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम के चलते पंचायत राज संस्थाओं की लॉटरी की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब सरकार आपसी बैठक के बाद लॉटरी की नई तारीख तय करेगी।
नई तारीख निर्धारित होने के बाद संबंधित विभाग की ओर से इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को दी जाएगी।
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे संभावित उम्मीदवारों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की अब नई तारीख का इंतजार है।

