Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेश‘‘तुम्हारा SHO बदमाश है’’—विनोद सहनी हत्याकांड पर भड़के संजय निषाद, बोले- परिवार...

‘‘तुम्हारा SHO बदमाश है’’—विनोद सहनी हत्याकांड पर भड़के संजय निषाद, बोले- परिवार को तत्काल सुरक्षा दो

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट स्टेट सब एडिटर गोण्डा/ उत्तर प्रदेश

गोंडा। विनोद सहनी हत्याकांड को लेकर निषाद समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गोंडा के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बातचीत कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मंत्री ने बातचीत के दौरान SHO को लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा—“तुम्हारा SHO बदमाश है।” उन्होंने SHO और चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विनोद सहनी के परिवार को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश देने को कहा।

दुकान बंद कर घर लौटते समय हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक विनोद सहनी रात में अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर धनौवा इलाके में उन्हें रोककर हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल विनोद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ स्थित KGMU ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और समाज में भी भारी आक्रोश देखने को मिला।

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि घटना के पीछे की पूरी वजह और हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

परिजनों और समाज के लोगों की मांग है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

मामले में पुलिस की कथित लापरवाही के आरोपों के चलते परसपुर SHO कमल शंकर चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी अंकित सिंह और बीट प्रभारी को निलंबित किया गया है।

इसी कार्रवाई को लेकर भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं मंत्री संजय निषाद ने सवाल उठाया कि यदि पुलिस को पहले से मामले की जानकारी थी तो समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

मंत्री ने तीखे अंदाज में सवाल किया—“तीन महीने से आखिर SHO साहब क्या कर रहे थे?” उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कथित लापरवाही के कारण स्थिति बिगड़ी और समय रहते कार्रवाई नहीं हुई।

इलाज के दौरान भी लापरवाही का आरोप

मंत्री संजय निषाद ने विनोद के इलाज के दौरान कथित लापरवाही का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मौत से पहले विनोद ने लिए थे कुछ लोगों के नाम?

मामले में एक और अहम दावा सामने आया है। विजय साहनी की मृत्यु के पहले वायरल वीडियो से कहा जा रहा है कि मौत से पहले विनोद सहनी ने कुछ लोगों के नाम लिए थे। अब यह जांच का महत्वपूर्ण बिंदु है कि विनोद ने किन लोगों का नाम लिया था और घटना से उनका क्या संबंध था।

परिवार को सुरक्षा देने की मांग

मंत्री संजय निषाद ने गोंडा SP से विनोद सहनी के परिवार को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी तरह का दबाव या खतरा नहीं होना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि पूरा निषाद समाज इस घटना को लेकर आक्रोशित है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments