मूकनायक/पवन बंसीवाल
करौली/ राजस्थान
करौली संचार :विश्राम सिंह नेकाड़ी
राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष हीरेंद्र गुर्जर टमकोली और जिला महासचिव राजीत गुर्जर के नेतृत्व में आज समस्त ग्रामवासियों एवं पदाधिकारियों ने करौली पहुंचकर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपे। इस दौरान सड़क निर्माण, विद्यालय विकास कार्यों और वन अधिकार अधिनियम से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जोर-शोर से उठाया गया।
- विधायक को सौंपा ज्ञापन – टमकोली से खंडपूरा सिद्ध आश्रम तक सड़क व विद्यालय कार्य की मांग
समिति के प्रतिनिधिमंडल ने करौली विधायक श्री दर्शनसिंह गुर्जर से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की दो प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि:
श्री खंडपूरा सिद्ध आश्रम के लिए टमकोली गांव से विशेष सड़क मार्ग का निर्माण जल्द कराया जाए।
गांव के प्राथमिक विद्यालय के आंतरिक व विकास कार्यों को गति दी जाए, जिससे नौनिहालों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
- एसडीएम महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन – वन अधिकार अधिनियम (FRC) को लेकर उठी मांग
राजस्थान में चलाए जा रहे वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत जिले के अंदर पट्टों की दावेदारी की प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर की अनुपस्थिति में एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराया गया:
जानकारी का अभाव: वर्तमान में आम जनता के साथ-साथ पटवारी, सेक्रेटरी और बीडीओ (BDO) स्तर के अधिकारियों को भी इसकी पूरी जानकारी नहीं है।
समितियों का गठन नहीं: जिले के किसी भी गांव में अभी तक वन अधिकार समिति (FRC) का गठन नहीं किया गया है।
समय सीमा बढ़ाने की मांग: इसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च 2027 किया जाए।
जनजागरण अभियान व ग्राम सभा: जिलेभर में विशेष जनजागरण अभियान चलाया जाए और हर गांव में ग्राम सभा आयोजित कर अनिवार्य रूप से एफआरसी (FRC) का गठन किया जाए।
उपस्थित गणमान्य नागरिक व युवा साथी
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रबुद्ध बुजुर्ग, युवा साथी और पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे, जिनमें श्री तेजसिंह जी, अजबसिंह जी गुर्जर, सुगरसिंह गुर्जर, रामराज गुर्जर, एलमसिंह गुर्जर, अतरसिंह गुर्जर, देशराज जी गुर्जर, राजपाल गुर्जर, राजबहादुर गुर्जर, रमेश गुर्जर, मुखराज गुर्जर, लोकेन्द्र गुर्जर, राजू गुर्जर आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन और नेतृत्व जिलाध्यक्ष हीरेंद्र गुर्जर (टमकोली) एवं जिला महासचिव राजीत गुर्जर (राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति, करौली) द्वारा किया गया।
“क्षेत्र के विकास, शिक्षा और अधिकारों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति निरंतर संघर्षरत है।”

