मूकनायक समाचार / सूरत
बारडोली में श्री खेडूत सहकारी खांड उद्योग मंडली लि., बाबेन-बारडोली के अध्यक्ष व उपाध्यक्षपद के लिए चूनाव अधिकारी ने आगामी दिनांक 12वीं शनिवार को सुबह 11 बजे प्रथम बोर्ड की बैठक बुलाई है।
बारडोली प्रांत और चूनाव अधिकारी रोशनी पटेल ने बारडोली सुगर फैक्ट्री के व्यवस्थापक समिति पूर्ण हुए चूनाव के बाद आगामी दिनांक 12 वी शनिवार को प्रथम टर्म के लिए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रथम बोर्ड बैठक रखी है। इसके लिए चुने गए सभी डिरेक्टरों को उपस्थित रहने के लिए जरूरी कार्रवाई करने के लिए मंडली के मैनेजिंग डिरेक्टर ने सत्तावार जानकारी दी है। सूरत जिला में सहकारी मंडलीयों में भाजप द्वारा मेन्डेट देकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने की कवायत चल रही है। बारडोली सुगर फैक्ट्री में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भावेश पटेल और विधायक इश्वर परमार को हराकर विजेता हुए किसान परिवर्तन पैनल के उम्मीदवारों को शुभेच्छा मुलाकात के लिए बारडोली में जिला मध्यस्थ कार्यालय कमलम पर भाजप को बुलाने पर मामला गर्मा गया था। किसान पैनल के उम्मीदवारों राजकीय दबाव होने के बावजूद झूकने का इन्कार कर मेन्डेट स्वीकारने से दूर रहे। जिला भाजपा मोवडी मंडल सायण शुगर फैक्ट्री में मेन्डेट साथ चयन किया है। कामरेज सुगर में भी मेन्डेट देकर चयन किया जायेगा। जबकि बारडोली में परिस्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण भाजप मेन्डेट से दूर रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। किसान परिवर्तन पैनल के कर्णधार मुकेशचंद्र पटेल (बगुमरा) अध्यक्षपद के लिए निश्चित है। जबकि उपाध्यक्ष के चयन के लिए जातिगत समीकरण के आधार पर चयन होने की संभावना पर संदेह व्यक्त नहीं किया जा सकता।

