मूकनायक / गुजरात /सूरत
होटफिक्स वेस्ट दिन ब दिन पालिका के लिए सिरदर्द बना जा रहा है। समस्या से निजात पाने के लिए पालिका ने ट्रेक्टरों समेत छोटे-बडे वाहनों के जरिये वेस्ट सफाई करने का अभियान शुरू किया है। जिसके लिए वराछा, पूणा, सीमाडा, सरथाना, कापोद्रा समेत के क्षेत्रों में 12 ट्रेक्टर, 8 ट्रक और अन्य पांच वाहनों रखकर होटफिक्स प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन का कार्य शुरू किया है। हररोज 125 से अधिक फैरे मारकर सौराष्ट्रवासी क्षेत्रों में से रोज नीकलने वाले 40 से 45 टन प्लास्टिक वेस्ट का कलेक्शन किया जा रहा है।
शहर के सबसे अधिक सौराष्ट्रवासी क्षेत्रों में चल रहे टेक्सटाईल आधारित गृह उद्योगों में से नीकलने वाला होटफिक्स प्लास्टिक वेस्ट गंभीर पर्यावरणीय समस्या बन गया है। इस मामले में शहर के शासको के खिलाफ हरिफ राजकीय पक्षों ने भी आक्रमक मूड में समग्र मुद्दा राजकीय रूप देने से गर्मी पैदा हुई है। इसके स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा तत्काल एक साथ कई दिशामां प्रयास शुरू किए जा रहे है। विभाग ने होटफिक्स प्लास्टिक वेस्ट रास्ते पर फेंकने की बजाय घर में ही एकत्रित रखा जाए ऐसा अनुरोध किया। साथ ही वेस्ट का सही तरीके से सुचारु निकाल के लिए विभाग द्वारा व्यवस्था की गई है। अंतिम कई दिनों से शुरू की गई यह कवायत में 12 ट्रेक्टर और 8 ट्रक समेत छोटे-बडे टोटल 25 वाहनों केवल वेस्ट कलेक्शन के कार्य में लगा दिया। यह वाहन हररोज सवा सौ ट्रीप लगाकर कई क्षेत्रों से होटफिक्स प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित कर रहे है। ट्रेक्टर या ट्रक जिन जिन क्षेत्रों में पहुंचती है तब तत्काल वहां के स्थानिय उद्योगकारों प्लास्टिक वेस्ट वाहन में ही डाल रहे हैं।

