Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातसूरत महानगरपालिका संचालित व पू. श्रीमोटा, हरिओम आश्रम प्रेरित श्री चीमनलाल लापसीवाला...

सूरत महानगरपालिका संचालित व पू. श्रीमोटा, हरिओम आश्रम प्रेरित श्री चीमनलाल लापसीवाला बाल तैराकी प्रतियोगिता 20 सितम्बर को आयोजित

मूकनायक / उपसंपादक गुजरात
राम लखन सहानी

सूरत महानगरपालिका संचालित व पू. श्रीमोटा, हरिओम आश्रम प्रेरित श्री चीमनलाल लापसीवाला बाल तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितम्बर, रविवार को रूस्तमपुरा तरणकुंड में किया गया है। उक्त बाल तैराकी प्रतियोगिता में सूरत शहर के क्षेत्र के 9 से 13 साल की उम्र के बाल तैराकी (बच्चे-बच्चियां) हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश फार्म सूरत महानगरपालिका के रूम क्रमांक 18 स्पोर्ट्स सेल, सूरत महानगरपालिका मुख्य कचहरी, श्री तापीभवन, श्री तापीपुरा, सूरत से प्राप्त कर 9 नवम्बर, 2026 को शाम 5 बजे तक प्रवेश फार्म के साथ आधारकार्ड की नकल, डोक्टर का फिटनेस सर्टिफिकेट व परिजन की लिखित संमति समेत उक्त स्थल पर जमा करवाना होगा। साथ ही सूरत महानगरपालिका की वेबसाईट www.suratmunicipal.gov.in/information/news से भी प्रतियोगिता के प्रवेश फार्म, नियम की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments