Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातस्मीमेर में कार्यरत नर्स की बीमारी के बाद मौत

स्मीमेर में कार्यरत नर्स की बीमारी के बाद मौत

मूकनायक / गुजरात /सूरत

सूरत की स्मीमेर अस्पताल में कार्यरत महिला नर्स को अचानक उल्टी और सिने में दर्द होने के बाद उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
स्मीमेर अस्पताल सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल केरल और स्मीमेर अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ कवार्टर्स में एक पुत्र समेत परिवार के साथ निवास करती 54 वर्षीय सुरेखा हरीलाल इजावा वर्ष 2004 से स्मीमेर अस्पताल में नर्स के रूप में सेवा प्रदान करती है। उनके पति लंबेहनुमान रोड पर टायर की दुकान चलाते है। सुरेखाबेन को अंतिम चार-पांच दिन से शरदी, उधरस की तकलीफ थी। दौरान शाम उन्हे दो बार उल्टी हुई थी और सिने में काफी दर्द होने लगा था। अधिक तबियत बिगडने से उन्हें एडमिट कराया गया। तबियत अधिक नाजुक होने से एमआईसीयु में भर्ती करने के बाद ब्लड रिपोर्ट समेत जरूरी तबीबी जांच शुरू की गई थी जबकि ब्लड रिपोर्ट आने के पहले ही उनकी मौत हो गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments