मूकनायक / गुजरात /सूरत
सूरत के भागल चौक्सी बाजार की ज्वेलरी शोप में से कारीगर की नजर भटकाकर बुरखाधारी 3 महिलाओं ने काउन्टर से और खुल्ले ड्रोअर में से रूपये 6 लाख के गहने चुराकर फरार हो गई।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरत के मुगलीसरा आई.पी. मिशन स्कूल की गली में अल मदीना हाईट्स मकान संख्या 202 में किराये से रह रहे 31 वर्षीय मोहमद बिलाल मोहमद अशरफ चांदीवाला भागल नवापुरा टावर रोड पिपल्स बैंक के बगल में न्यु ए.के. ज्वेलर्स नामक सोने-चांदी के गहने की दुकान चलाते है। गत 24 वीं अगस्त को वह दोपहर एलर्जी क्लिनिक में चैकअप कराने के बाद घर पर खाना खाकर शाम 4 बजे दुकान पहुंचे उस दौरान उनके दो कारीगर कासीमभाई भोरणीया और ईमरानभाई मिर्जा में से कासीमभाई ने बताया कि दोपहर ढाई बजे काले रंग का बुर्खा और नोजपीस पहनी तीन महिलाएं गहने खरीदने आने पर उन्हें सोने की जड और बाली बताई थी। उसमें से कई गहने मिल नहीं रहे। जिससे प्रथम दुकान में ढूंढने के बाद सीसीटीवी कैमरे चैक किया तो पता चला कि तीन महिलाओं ने कासीमभाई की नजर भटकाकर 6 लाख रुपये के सोने गहने जिसमें जड करीब 275 नंग और सोने की बाली करीब 50 नग काउन्टर पर से और खुले ड्रोअर में से चुराकर कपडे में छुपाकर कुछ भी नहीं खरीदकर फरार हो गई थी। घटना के बारे में मोहमद बिलाल मोहमद अशरफ चांदीवाला ने महिधरपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई, पुलिस ने सी.सी. टी.वी. कैमेरे के आधार पर जांच शुरू की है।

