Friday, November 20, 2026
Homeदेशजीवन सचमुच एक अनमोल और खूबसूरत उपहार है, इसे बेवजह के मनमुटाव,...

जीवन सचमुच एक अनमोल और खूबसूरत उपहार है, इसे बेवजह के मनमुटाव, नफरत या फालतू की बहसों में गंवाकर अपनी ही खुशियों का करते हैं नुकसान

मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍️✍️
जीवन एक ऐसी यात्रा है, जो बेहद सीमित समय के लिए हमें मिलती है। इस छोटे से जीवन में हर पल खुश रहना, मुस्कुराना और दूसरों में खुशियां बांटना ही इसका असली उद्देश्य होना चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बेवजह के मनमुटाव, आपसी नफरत और फालतू की बहसों में उलझ जाते हैं। जब हम किसी से ईर्ष्या या नफरत करते हैं तो हम सामने वाले का नुकसान नहीं करते, बल्कि अपनी ही मानसिक शांति और खुशियों को दांव पर लगा देते हैं। क्रोध और अहंकार हमारी सकारात्मक ऊर्जा को सोख लेते हैं और हमें अंदर से खोखला बना देते हैं।
इस विषय पर गंभीरता से सोचें, तो क्या किसी बहस को जीतना हमारे मानसिक सुकून से ज्यादा जरूरी है? बिल्कुल नहीं। गिले-शिकवे पालने से रिश्ते कमजोर होते हैं और हमारा आज का खूबसूरत पल कल के पछतावे में बदल जाता है।इसलिए, समझदारी इसी में है कि हम हर दिन को खुले दिल से जिएं। नफरत की जगह प्यार को दें, गलतियों को माफ करना सीखें और सकारात्मकता अपनाएं। यह जीवन दोबारा नहीं मिलने वाला, इसलिए इसे फालतू की बातों में गंवाने के बजाय खूबसूरत यादें बनाने में लगाएं।
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments