Friday, November 20, 2026
Homeदेशबचपन और बुढ़ापा, दोनों ही जीवन के ऐसे दो पड़ाव हैं, जहाँ...

बचपन और बुढ़ापा, दोनों ही जीवन के ऐसे दो पड़ाव हैं, जहाँ इंसान को सबसे ज्यादा होती है सहारे की जरूरत

मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍️✍️
जीवन का चक्र बेहद अजीब और खूबसूरत है। इसमें दो पड़ाव ऐसे आते हैं, जहाँ इंसान को सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत होती है—पहला बचपन और दूसरा बुढ़ापा। बचपन में हमें उंगली पकड़कर चलना सिखाने वाले माता-पिता होते हैं, लेकिन वक्त बदलने पर बुढ़ापे में माता-पिता को उसी उंगली और सहारे की जरूरत अपने बच्चों से होती है। बचपन में माता-पिता हमारी हर छोटी-बड़ी जरूरत को बिना कहे पूरा करते हैं। वे अपनी खुशियों का गला घोंटकर हमारे भविष्य को संवारते हैं, लेकिन जब वे बूढ़े होते हैं, तो शारीरिक रूप से कमजोर और मानसिक रूप से अकेले हो जाते हैं। बुढ़ापा इंसान को दोबारा बच्चा बना देता है। इस उम्र में उन्हें पैसों से ज्यादा आपके समय, सम्मान और प्यार की भूख होती है।
विडंबना यह है कि बचपन की नादानियों पर हर कोई मुस्कुराता है और उन्हें सहारा देने के लिए दौड़ पड़ता है, लेकिन बुढ़ापे की कमजोरियों को अक्सर चिड़चिड़ापन समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। एक बच्चा कल का भविष्य होता है, जबकि बुजुर्ग हमारा बीता हुआ कल और हमारा गौरव होते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चे अक्सर अपने माता-पिता को अकेला छोड़ देते हैं। यह भूलना गलत है कि जो निस्वार्थ भाव उन्होंने हमारे बचपन में दिखाया था, वही कर्ज चुकाने का समय अब हमारा है। माता-पिता का साया दुनिया की सबसे बड़ी ढ़ाल है।
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments