मूकनायक/ जिला ब्यूरो चीफ बद्री विशाल प्रजापति की रिपोर्ट
सतना/ मध्य प्रदेश
सतना के कोठी थाना अंतर्गत ग्राम डेहुटा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ 22 अगस्त की रात एक घर में घुसकर मूक-बधिर व विकलांग बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आरोपी शिवेंद्र उर्फ महेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

