Friday, November 20, 2026
Homeगुजरातआव्या 4.0" दो दिवसीय वेडिंग एक्ज़ीबिशन की भव्य शुरुआत, पहले दिन उमड़ीं...

आव्या 4.0″ दो दिवसीय वेडिंग एक्ज़ीबिशन की भव्य शुरुआत, पहले दिन उमड़ीं महिलाओं की भीड़, अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित

मूकनायक समाचार। सूरत

अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा द्वारा दो दिवसीय वेडिंग एक्ज़ीबिशन “आव्या 4.0” की गुरुवार को भव्य शुरुआत हुई। कच्छी घोड़ी एवं ढोल के साथ एक्ज़ीबिशन की ओपनिंग की गई। महिला शाखा की अध्यक्षा अनुराधा जालान ने बताया कि एग्जीबिशन का उद्घाटन डीसीपी निधि ठाकुर के द्वारा किया गया। उद्घाटन के समय अग्रवाल विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कंसल, उपाध्यक्ष अमित सतनालीवाला, सचिव मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल (विनायक), सहसचिव राहुल अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष मधुरकृष्ण झुनझुनवाला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
महिला शाखा की सचिव आरती मित्तल ने बताया की सिटी-लाईट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के पंचवटी हाल एवं द्वारका हाल में आयोजित एक्ज़ीबिशन के पहले दिन महिलाओं की अच्छी भीड़ देखने को मिली। एक्ज़ीबिशन में डिज़ाइनर ज्वेलरी, डिज़ाइनर कपड़े, होम डेकॉर सहित शादी के लिए सभी समान एक ही छत के नीचे उपलब्ध किया गया है। पंचवटी हॉल में डिज़ाइनर गोल्ड डायमंड एवं सिल्वर ज्वैलरी, द्वारका हॉल में डिजाइनर ड्रेस, बेडशीट्स, इवेंट्स, फोटोग्राफर, बैग्स, गिफ्ट आइटम्स आदि उपलब्ध है। इस अवसर पर महिला शाखा की उपाध्यक्ष सरोज आर अग्रवाल, राखी सिंघल, सीमा कोकरा, नेहा अग्रवाल के अलावा एक्ज़ीबिशन की संयोजक प्रीति गोयल, सरोज अग्रवाल, अनिता केडिया, संगीता अग्रवाल, शकुन अग्रवाल सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments