मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत क्राईम ब्रान्च ने कपलेटा चेक पोस्ट के पास छापा मारकर मुंबई से ड्रग्स का जत्था लेकर आने वाला बिल्ला को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस ने 1,61,310 रुपये मूल्य का 53.770 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स, मोबाईल और नगद समेत टोटल 1,71,810 रुपयों का मुद्दामाल कब्जे किया।
अपराधी तौकीर उर्फ बिल्ला रईश खान ( निवासी गोल्डन आवास, उन पाटीया, सूरत, मूलतः बांदा, उत्तरप्रदेश) केवल 20 वर्ष की आयु में ही अंतरराज्य ड्रग्स नेटवर्क में सक्रिय होकर आर्थिक लाभ पाने हेतु यह कार्य कर रहा था। पूछताछ में पता चला की ड्रग्स का जत्था उन्हें मुंबई के धारावी निवासी समीर उर्फ छोटु नामक व्यक्ति ने दिया था। सूरत रेलवे स्टेशन पुलिस चैकिंग से बचने के लिए वह मुंबई से बांद्रा की ट्रेन पकडकर नवसारी उतर गया था और रोड से निकलकर सूरत में यासीन सलमान शेख को डिलिवरी करने वाला था ऐसे में पकडा गया।
इस मामले में ड्रग्स का जत्था मंगवाने वाला सूरत का मुख्य सूत्रधार यासीन सलमान शेख (निवासी अलीफ नगर, उन पाटीया) और मुंबई का सप्लायर समीर उर्फ छोटु को वोन्टेड घोषित किया है, सूरत क्राईम ब्रान्च ने सभी अपराधियों के खिलाफ गुनाह दर्ज कर जांच शुरू की है।
एम.डी. ड्रग्स का सेवन करने से काफी नुकसान
एम.डी. ड्रग्स प्रतिबंधित है। इसका सेवन करने से दिल की धड़कन तेज हो जाती है और ब्लड प्रेशर का तेजी से बढ़ जाता है। साथ ही शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है जिससे शरीर के अंगों में नुकसान होता है तथा लिवर या किडनी फेल होने का खतरा रहता है। शरीर में पानी की भारी कमी होना या अत्यधिक पानी पीने से इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है। जबड़े भींचना और दांत पीसना, तथा थकान महसूस होती है। इसके सेवन करने से तनाव और चिंता अधिक बढ जाती है और अत्यधिक बेचैनी, घबराहट और भ्रम की स्थिति पैदा होती है। जिसने भी इसका सेवन किया है उसका नशा उतरने के बाद 24 से 48 घंटों तक गंभीर डिप्रेशन, उदास मूड और ऊर्जा की भारी कमी उसे महसूस होती है। लंबे समय तक इस्तेमाल से मस्तिष्क के सेरोटोनिन न्यूरॉन्स डैमेज होते हैं, जिससे स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता कम हो जाती है।

