Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातवालक पाटीया क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य से 2.76 लाख के...

वालक पाटीया क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य से 2.76 लाख के एल्युमिनियम फर्मा की चोरी

मूकनायक समाचार । सूरत

लसकाणा क्षेत्र में नई बन रही ईडन ओरनेश नामक निर्माण क्षेत्र में से 2 लाख 76 हजार 300 रुपये के एल्युमिनियम फर्मा की चोरी होने की शिकायत लसकाणा पुलिस थाने में दर्ज हुई है।
लसकाणा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोटा वराछा स्थित मकान संख्या बी-202, विक्टोरिया पैलेस ए.आर. मोल के सामने, सूरत निवासी और मूलतः अमरेली जिले के गांव तरकतलाव निवासी भूपतभाई जीवराजभाई देवाणी (उम्र-48) बिल्डर के तौर पर कार्य कर अपना जीवन यापन करते है। दो दिन पूर्व रात 8 बजे से सुबह 9 बजे के दौरान उनकी वालक पाटीया में नई बन रति ईडन ओरनेश नामक नवनिर्माण साईट पर किसी चोर व्यक्तियों ने एल्युमिनियम फर्मा नंग 53 (मूल्य 2,76,300 रुपये) चोरी कर फरार हो गए। भूपतभाई को इस बात का पता चलने पर उन्होंने लसकाणा पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की अधिक जांच पीएसआई एन.आर. पटेल कर रहे है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments