मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत की मा-बेटी कार में 55,530 रुपयों की शराब लेकर जा रही थी। पुलिस ने वलसाड पारडी हाईवे के पास से रोककर पूछताछ कर कार समेत लाखों का मुद्दामाल जब्त कर कार्रवाई शुरू की है।
सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पारडी पुलिस की टीम नेशनल हाईवे 48 पर नाकाबंदी कर चैकिंग कर रही थी। उस दौरान एक संदेहास्पद वेगनआर कार को रोका और उसकी तलाशी लेने पर अंदर से शराब मिला। जांच करने पर कार के डेशबोर्ड, दरवाजा और सीट के नीचे विशेष गुप्त खानाएं बनाए गए थे शराब रखने के लिए। यह खानाओं में से 55,530 रुपये मूल्य की विदेशी शराब का जत्था मिला। पुलिस ने कार में सवार सूरत निवासी मोहिनी और उसकी माता हंसा को दबोच लिया। पारडी पुलिस ने विदेशी शराब का जत्था और गुनाह में युज की गई वेगनआर कार समेत टोटल 2,61,030 रुपयों का मुद्दामाल कब्जे किया। महिलाएं इस प्रकार का कारोबार करते हुए पकडे जाने से पुलिस टीम में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को प्रोहिबिशन एक्ट के तहत गुनाह दर्ज कर शराब कहां से लाया गया है और किसको सप्लाय करना है इस संदर्भ में पूछताछ शुरू की है।

