मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत शहर के अमरोली, मानसरोवर सर्किल के पास श्रीनाथजी अपार्टमेन्ट में सतनाम ज्वेलर्स नामक दुकान में से दो अज्ञात महिलाए पायल समेत सोने के लाखों रुपयों के गहने चोरी कर फरार हो गई। भोग बने ज्वेलर्स मालिक ने अमरोली पुलिस थाने में दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
अमरोली पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक छापराभाठा, अमरोली स्थित व्हाईट स्टोन में मकान संख्या वाय-203 निवासी ठाकोरभाई जीवाभाई पारेख (उम्र-61) ने अमरोली पुलिस थाने में दर्ज करवाई शिकायत में बताया है कि गत 7 अगस्त, 2026 दोपहर 2 बजे से 2.30 बजे के दौरान सूरत शहर के मानसरोवर सर्किल के पास श्रीनाथजी अपार्टमेन्ट में दुकान संख्या 33 में सतनाम ज्वेलर्स नामक दुकान चलाते है। इस दौरान यह दुकान में दो अज्ञात महिलाए जिसमें एक महिला 40 से 45 साल की जबकि दूसरी 60 से 65 साल की आई और एक दूसरे की मददगारी में दुकान से जांजरी, पायल खरीदने के लिए कहा और दिखाने के लिए जब ठाकोरभाई ने बताया तो उनकी नजर हटाकर अलग-अलग वजन की डिजाईन की टोटल 11 जांजरी, पायल की जोडियां टोटल 900 ग्राम जिसका मूल्य 2 लाख का मुद्दामाल चोरी कर फरार हो गई। अमरोली पुलिस थाने में दर्ज हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अधिक जांच शुरू की है।

