मूकनायक समाचार । सूरत
वेसु केनाल रोड, नी आर्केड के सामने रोड पर मोबाईल में मैसेज करते करते जा रहे थे उस दौरान दो अज्ञात एक बाईक पर पीछे से आकर मोबाईल छीनकर फरार हो गए। भोग बने युवक ने वेसु पुलिस थाने में स्नेचरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
वेसु पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरत शहर के वेसु, केनाल रोड स्थित मनी आर्केड के पास, बी-8, राजदीप अपार्टमेन्ट निवासी हर्ष माणकचंद चाडक (उम्र-27) गत 2 अगस्त,2026 को आईफोन कंपनी का मोबाईल फोन हाथ में रखकर जा रहे थे। उस समय पर वह फोन में मैसेज कर रहे थे उस दौरान पीछे से मोपेड बाईक पर आए दो अज्ञातों ने हर्ष के हाथ से मोबाईल छीन लिया और देखते ही देखते दोनों सोमेश्वरा एन्कलेव की ओर फरार हो गए। वेसु पुलिस थाने के पीएसआई ए.जी. परमार ने अधिक जांच शुरू की है।

