मूकनायक समाचार । सूरत
कापोद्रा चार रास्ता से विपुलनगर के बीच बीआरटीएस बस में थैले में 2 लाख रुपये रखकर जा रही वृद्ध महिला के थेले में से 2 लाख रुपये चुराकर अज्ञात चोर फरार हो गया।
लसकाणा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लसकाणा स्थित मकान संख्या 71, रणुजाधाम सोसायटी, सीतानगर निवासी अमृतबेन अरशीभाई श्योरा (उम्र-60) मूलतः अमरेली जिला के सावरकुंडला तहसील के भेकरा गांव के है। गत 11 जुलाई, 2026 दोपहर 2 बजे थैले में नगद 2 लाख रुपये रखकर उनके घर से कामरेज उनके जेठ के घर बीआरटीएस बस में कापोद्रा चार रास्ता से विपुलनगर जा रही थी। उस दौरान बीआरटीएस बस में भारी भीड थी। यह भीड का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने अमृतबेन के थैले को टार्गेट करते हुए थैले में रखे रुपये 2 लाख नगद चुराकर फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही अमृतबेन ने लसकाणा पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ 2 लाख चोरी का मामला दर्ज करवाया। मामले की अधिक पीएसआई एन.आर. पटेल ने शुरू की है।

