Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातगंदगी फैलाने वाले व प्लास्टिक का उपयोग करने वाले सावधान

गंदगी फैलाने वाले व प्लास्टिक का उपयोग करने वाले सावधान

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत महानगरपालिका द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले व गंदकी फैलाने वाले अब हो जाए सावधान। सूरत मनपा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान शुरू किया गया है जिसमें रात के दौरान सरेआम कचरा फैंककर गंदकी फैलाना, बिनस्वास्थ्यप्रद, अखाद्य बासी खुराक की बिक्री करने वाले लारी-गल्ले वाले समेत खाणी-पीणी के व्यापारियों व पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक का उपयोग करने वाले व संग्रह करने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।
सूरत शहर के मनपा के नाईट स्कवोड टीम द्वारा सेन्ट्रल जोन में दाणापीठ, कमाल गली, कांसकीवाड और रेलवेस्टेशन, इस्ट जोन में वराछा क्षेत्र, इस्ट जोन-बी में सरथाणा क्षेत्र, वेस्ट जोन में पाल, पालनपुर, जहांगीरपुरा, अडाजण पाटीया, पालनपुर पाटिया क्षेत्र नोर्थ जोन में अमरोली चार रस्ता से चारभुजा सर्किल टोरेन्ट पावर रोड, नंदु डोशी की वाडी, इश्वर नगर रोड, साउथ जोन-ए में सेन्टर पोईन्ट से युनिक अस्पताल रोड, साउथ जोन-बी में सुडा सेक्टर 2, 3 और ग्लोरीना वेली से कनकपुर वोर्ड ओफिस रोड, साउथ वेस्ट जोन में अठवा क्षेत्र और साउथ इस्ट जोन में लिंबायत क्षेत्र के मुख्य व्यापारी ओर खाणी-पीणी क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभिया शुरू किया। 1,663 संस्थानों की चैकिंग कर 282 किलो अखाद्य खुराक का नाश किया। 391.5 किलो प्लास्टिक जब्त कर 296 नोटिस भेजी गई और टोटल 7,82,450 रुपयों का जुर्माना चार्ज वसूल किया।
जबकि 5 और 6 अगस्त के दौरान टोटल 2,833 संस्थानों की जांच कर 658.6 किलोग्राम अखाद्य खुराक का नाश किया और 573.75 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई व नियमभंग करने वालों 1,525 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टोटल 13,61,250 रुपयों का जुर्माना वसूल किया। सूरत मनपा द्वारा अपील की गई है कि कारोबार-रोजगार वाले स्थलों पर खाद्यपदार्थो की उच्च गुणवत्ता व स्वच्छता रखी जाए, बासी खुराक बिक्री करना रोकना और सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग संपूर्ण बंद करना साथ ही घनकचरा व्ययवस्थापन के नियमो-2026 के तहत घर में ही कचरे के अलग-अलग हिस्से कर डोर-टु-डोर वेस्ट कलेक्शन गाडी वाले को दिया जाए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments