Tuesday, September 29, 2026
Homeकरौलीसूरौठ में बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण, जलभराव से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

सूरौठ में बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण, जलभराव से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

मूकनायक/पवन बंसीवाल
सूरौठ/करौली/ राजस्थान

हिंडौन-भरतपुर मार्ग पर सूरौठ थाना क्षेत्र के पास सड़क की बदहाल स्थिति और जलभराव लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और पानी भरा होने के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना हुआ है।
हाल ही में जलभराव और गड्ढों के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है।
खास बात यह है कि इस मार्ग पर टोल की पूरी राशि वसूली जाती है, इसके बावजूद सड़क की हालत बेहद खराब है। लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कर गड्ढों को भरवाया जाए और जलभराव वाले स्थानों पर स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि लगातार हो रहे हादसों पर रोक लग सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण और जल निकासी की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments